बागेश्वर:यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्व एम0वी0एक्ट0 के तहत की गयी चालानी कार्यवाही,3 वाहन सीज

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्व एम0वी0एक्ट0 के तहत की गयी चालानी कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दि0- 18.05.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 56 व्यक्तियों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें से 03 वाहनों को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad