अब खुलेंगे उत्तराखंड में 6 से लेकर 8वीं तक के स्कूल तारीख 16 अगस्त 2021

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य में अब 16 अगस्त 2021से प्रदेश के छठी से लेकर आठवीं तक स्कूल खोले जाने हैं लिहाजा 4100 से अधिक जूनियर हाई स्कूलों में कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर सैनिटाइजर मास्क आदि सरकार मुहैया कराएगी यही नहीं इन सभी स्कूलों में भोजन माताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए जाएंगे। सरकार ने 4156 स्कूलों के लिए विशेष कोविड-19 बजट जारी किया है। एसपीडी बंशीधर तिवारी द्वारा स्कूलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रथम चरण में 2 अगस्त से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोल दिए गए थे जबकि अब दूसरे चरण में जूनियर स्कूलों को खोला जाना है ।सरकार ने कोविड-19 के मामले वह भविष्य की चेतावनी को देखते हुए पहले ही एस ओ पी जारी कर दी है। कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ ही स्कूलों का संचालन होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad