बागेश्वर:आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने हेतु ली गयी समीक्षा बैठक व सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने हेतु ली गयी समीक्षा बैठक व सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर श्री चन्द्र शेखर घोडके द्वारा दिनॉक -24.02.2025) से पुलिस लाईन बागेश्वर में होने वाली पुलिस आरक्षी पुरुष भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित (शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा) को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से आयोजन किये जाने हेतु आज दिनॉक- 21/02/2025 को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में गोष्ठी का आयोजन किया गया व भर्ती प्रक्रिया के कार्यो की समीक्षा ली गयी ।
👉 जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा (शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा) में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के लिये उचित व्यवस्था कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
👉 भर्ती हेतु आने वाले अभ्यार्थीयो की सुविधाओ का ध्यान रखा जाय । व भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सम्बन्धित को सख्त निर्देश दिये गये।
👉 भर्ती हेतु आने वाले अभ्यार्थीयो को उनके चेस्ट नम्बरो का आवंटन समय से किये जाए।
👉 भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
👉 ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों/कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन कर पुलिस भर्ती को शान्तिपुर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये गए ।
👉 पुलिस भर्ती मैदान के आस पास अराजक तत्वो, भर्ती करवाने का प्रलोभन देने वालो पर विशेष नजर रखने को सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बागेश्वर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

Ad Ad