इंडियन आइडल के मंच से पवनदीप राजन का शानदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड चम्पावत जिले के गायक कलाकार पवनदीप राजन ने अपने शानदार गायन से देश की जनता के दिलों में जगह बनाई है ।पवनदीप राजन ऐसा कलाकार है जो हर तरह के गानों को गाने में महारथ तो रखता ही है इसके अलावा भी वह सभी प्रकार के म्यूजिकल उपकरणों को बजाने में भी निपुण है और इंडियन आइडल के सीजन भर अपने जानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व मे प्रसिध्दि भी हासिल की है ।

जैसे जैसे 15 अगस्त को इंडियन आइडल ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है प्रदेश में पवन की जीत के लिए प्रदेश की जनता जहां जमकर वोट कर रही वहीं चारों तरफ देवभूमि में दुआओं का दौर भी चल रहा है वहीं पवन के गृह जनपद चम्पावत में तो पवन की जीत के लिये स्थानीय जनता ने बड़ी मुहीम चला रखी है और यहां की जनता पवन की जीत का दावा भी कर रही है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad