उत्तराखंड : यहां हाइवे में वाहन में धू धू कर लगी अचानक आग

Ad
ख़बर शेयर करें

गंगोत्री हाईवे पर वाहन में आग, पुलिस-दमकल ने आज पर पाया काबू

उत्तरकाशी- बुधवार तड़के करीब 4:45 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाटा मल्ला के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112 के जरिए चौकी भटवाड़ी पुलिस व उत्तरकाशी फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अग्निकांड में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वाहन चालक की पहचान मोहम्मद नसीम निवासी जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी ताम्बाखानी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad