बागेश्वर:चैकिंग अभियान के तहत कुल 83 लोगों के विरुद्व की चालानी कार्यवाही, 02 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

चैकिंग अभियान के तहत कुल 83 लोगों के विरुद्व की चालानी कार्यवाही

रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने पर 02 वाहन किये सीज

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में दिनांकः 26-05-25 को यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, रेट्रो साइलेंसर, बिना हेलमेट) वाले कुल 59 वाहन चालकों का एम0वी0एक्ट के तहत चालान किया गया

सार्वजनिक स्थलों/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 24 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad