बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के क्रम में पंचायतीराज चुनावों के पश्चात ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं प्रथम बैठकों की तिथियाँ निर्धारित

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनावों के पश्चात ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं प्रथम बैठकों की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।
ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को 27 अगस्त को 11बजे संबंधित विकास खंड सभागारों में शपथ दिलाई जाएगी और ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख एवं सदस्यों को 29 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे संबंधित विकास खंड सभागारों में शपथ दिलाई जाएगी और 30 अगस्त 2025 को क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को 01 सितम्बर को शपथ दिलाई जाएगी और जिला पंचायत बागेश्वर की प्रथम बैठक 02 सितम्बर 2025 को नियत की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad