बागेश्वर की नई जिलाधिकारी होंगी आकांक्षा कोंडे,आशीष भटगांई होंगे पिथौरागढ़ डीएम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में सूबे के कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। इस फेरबदल में बागेश्वर जिले को नई जिलाधिकारी के रूप में आईएएस आकांक्षा कोंडे मिली हैं। वहीं आईएएस आशीष कुमार भटगांई को पिथौरागढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का जिलाधिकारी गौरव कुमार को चमोली का जिलाधिकारी और अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे बड़े पैमाने पर किया गया फेरबदल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कार्यक्षमता और विकास कार्यों की गति को और सुदृढ़ करना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad