अल्मोड़ा: सीएमओ ने की सर्पदंश से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में अपील
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोडा
सर्पदंश से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में अपील
डा0 हरीश पंम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वर्षा ऋतु एवं गर्मी के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं की संभावना को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। सर्पदंश एक चिकित्सकीय आपात स्थिति है तथा समय पर उचित उपचार मिलने से व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि सर्पदंश से बचाव हेतु विशेष सावधानी बरतें। रात्रि में बाहर निकलते समय टॉर्च का प्रयोग करें तथा खेतों, झाड़ियों एवं जंगलों में जाते समय जूते,गमबूट पहनें। घर एवं आसपास झाड़ियां, कूड़ा-कचरा तथा लकड़ी-पत्थरों का ढेर न लगने दें।
सर्पदंश होने पर घबराएं नहीं और पीड़ित को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र,अस्पताल पहुंचाएं। काटे गए स्थान पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने का प्रयास न करें तथा झाड़-फूंक या किसी घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास भी न करें।
सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।से बचाव एवं सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के संबंध में जागरूक करें।


