राज्य स्थापना दिवस पर एनसीसी एवं एनएसएस ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों को किया याद
बागेश्वर, 09 नवम्बर 2026। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे 81 यू.के. बटालियन एनसीसी बागेश्वर के नगर क्षेत्र के विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों तथा एनएसएस के स्वयंसेवियों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर तहसील से नुमाइश मैदान तक प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी में शामिल छात्रों ने “हमारा उत्तराखण्ड कैसा हो, शहीदों के सपनों जैसा हो”, “हमें चाहिए कैसा उत्तराखण्ड, शिक्षित उत्तराखण्ड, समृद्ध उत्तराखण्ड”, “सारी धरती सारा अंबर, हमको प्यारा नौ नवंबर” आदि नारों के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली और शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दीप चन्द्र जोशी, कैप्टन मोहन सिंह धामी, श्रीमती मंजू होलारिया आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं।
ADVERTISEMENTS



