बागेश्वर:पुलिस लाईन रोड से आगे कांडे गांव के निकट एक ऑल्टो कार 15 मीटर नीचे खेत में गिरी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

दिनांक 27/12/2025 समय 17:52 को फायर स्टेशन बागेश्वर को पुलिस लाईन रोड से आगे कांडे गांव के निकट एक वाहन गिरने गिर की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तत्काल फायर रेस्क्यू यूनिट बागेश्वर घटना स्थल पहुंची मौके पर देखा एक ऑल्टो कार न0 uk02TA2017 कांडे गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 15 मीटर नीचे खेत में गिरी हुई थी, जिसे राजेंद्र सिंह पुत्र पान सिंह चला रहे थे, अन्य कोई यात्री उसमें नहीं थे फायर रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से उक्त वाहन चालक को घायल अवस्था में वाहन से सड़क तक पहुंचाया एवं 108 वाहन द्वारा उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल को भेजा गया। घटना स्थल में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री अनिल उपाध्याय मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।

उक्त घटना में अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ

                                                                                                 

Ad
Ad Ad