बागेश्वर:विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मण्डलसेरा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

वार्षिक परीक्षाकल वितरण-2025-26

आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मण्डलसेरा बागेश्वर’ का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि, नगरपालिका अध्यक्ष,  सुरेश- खेतवाल  ने अपने संबोधन में कहा कि- विवेकानंद विद्यालय अनुशासन के लिए जाना जाता है, तथा यहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण सिंह धपोला ने भी विद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षिक वातावरण की. सराहना की, कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक द्वारा विद्यालय की प्रशंसा करते हुए अपने शुभ आशीष एवं शुभकामनाएँ प्रदान की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अब्वाल सिंह तोपाल ने औपचारिक रुप से वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, इस अवसर पर अध्यक्ष कैप्टन उत्तम सिंह टाकुली, सह प्रबंधक  आशीष धपोला सहित, सभी गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं आचार्यगण उपस्थित रहे। विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ पाँच स्थान प्राप्त करने वाले भैया। बहने-
1- विनीता जोशी- 97.7

2. पवनेश विष्ट-97.14


3.  अर्नव उपाध्याय-95.8
4.  जितेन्द्र सिंह टगडि‌या-95.5
5.  हर्षिता खोलिया – 95.42 % अंक प्राप्त किए।

Ad
Ad Ad