उत्तराखंड: (दुःखद) एक और सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 गंभीर

Ad
ख़बर शेयर करें

आज दिनाँक 16 जून 2024 को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।उक्त सूचना पर SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।उक्त वाहन स्विफ्ट कार में 07 लोग सवार थे जो अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा 03 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि घटना में मृत 04 लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया।SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास गहन सर्चिंग की गई व प्राप्त आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad