बागेश्वर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अर्जुन भट्ट

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। कांग्रेस ने अर्जुन भट्ट को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। राजनीति की शुरूआत कांग्रेस से करने के बाद से लगातार पार्टी की सेवा कर रहे भट्ट को पार्टी ने बड़ा तोहफा दिया है। उनकी ताजपोशी पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के पातल गांव के भट्ट ने राजनीति की शुरूआत 1999 में की थी। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में वह लंबे समय तक क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहे हैं। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोबिंद बिष्ट समेत तमाम कांग्रेसियों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad