उत्तराखंड: सूबे में निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थित तय होते ही दिसंबर माह में होंगे निकाय चुनाव

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखँड में निकाय चुनाव ना कराने को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच राज्य के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दावा किया है कि किसी भी स्थित में इस वर्ष के दिसंबर माह में निकाय चुनाव होंगे. उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थित तय होते ही सरकार निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगी. दिसंबर माह में निकाय चुनाव होंगे इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर 2023 में प्रदेश की करीब 100 नगर निकायों का पांच वर्ष का
कार्यकाल समाप्त हो गया था। लेकिन अबतक निकाय चुनाव ना कराने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad