बागेश्वर:55 वर्षीय व्यक्ति ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिले में एक अधेड़ व्यक्ति के नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने कपकोट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री गुरुवार की रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद बाहर बाथरूम में गई थी। वहां पहले से 55 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह तथा एक अज्ञात मौजूद थे। आरोपी उसे जबरन गांव के पास के एक धारे तक ले गए। वहां छेड़छाड़, अनुचित स्पर्श तथा अन्य यौन उत्पीड़न करने लगे। घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उनकी पुत्री वहां से रोते-बिलखते घर आई। उसने अपनी मां को आपबीती बताई। पहले भी कई बार आरोपी बेटी के साथ अभ्रदता कर चुका है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी भूपाल सिंह के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad