बागेश्वर:प्रगतिशील महिला समूहों के महिलाओं का द्वि दिवसीय भृमण कार्यक्रम आयोजित किया गया
गरुड़ बागेश्वर चौरसौ बंगला मे आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से प्रगतिशील महिला समूहों के महिलाओं का द्वि दिवसीय भृमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी महोदया बागेश्वर द्वारा कपकोट क्षेत्र की प्रगतिशील महिला समूह की महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तत्पश्चात महिलायें गरुड़ क्षेत्र के प्रगतिशील किसान चन्द्र शेखर जी के यहा पहुंचे वहा उन्होंने चन्द्र शेखर पान्डे जी द्वारा उत्पादित किये जा रहे अनेक प्रकार के जैविक उत्पादों की खेती की बारिकीयो को जाना व अनेक अन्य प्रकार की समूहों के माध्यम से की जा रही बारिकीयो को जाना। रीप परियोजना की उप प्रबन्धक रीना जोशी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों से महिलाओं में जागरुकता उत्पन्न होती है। रात्रि में उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका कमला देवी व फौजी गोबिन्द गोस्वामी व जगदीश नारायण ने झोणा चाचरी भगनौल राजुला मालुसाई की सुन्दर प्रस्तुतियों से सबका मनोरंजन किया।

