बागेश्वर:यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 05 वाहनो के कोर्ट के चालान किये गये

ख़बर शेयर करें

▶️ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी ।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक-21/09/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 05 वाहनो के कोर्ट के चालान किये गये । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों की एल्कोमीटर से सघन जांच की गई। “शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सड़क पर अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर पुलिस द्वारा व्हील जैमर लगाने की कार्रवाई की गई। आम जनमानस से अपील की गई है कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान लगातार जारी है जिसमें पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर लगातार चैकिंग की जा रही है ।
सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने/ बिना पुलिस सत्यापन पाये जाने वाले वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में चलानी कार्यवाही की गयी।
📢 बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad