Bageshwar:उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए बागेश्वर पुलिस के जवान,एसपी बागेश्वर ने कन्धे पर स्टार लगाकर दी बधाई

ख़बर शेयर करें

मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए बागेश्वर पुलिस के जवान।
एसपी बागेश्वर ने कन्धे पर स्टार लगाकर दी बधाई

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं ।
बागेश्वर जनपद की सशस्त्र पुलिस संवर्ग में नियुक्त मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह कण्डारी को अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर श्री चन्द्रशेखर घोडके , एसपी बागेश्वर द्वारा पुलिस कार्यालय बागेश्वर में अपर उप निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
अपर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कण्डारी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए। वर्ष 2019 में यह मुख्य आरक्षी के पद पर इनकी पदोन्नति हुई।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी व जनपद बागेश्वर पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण मौजुद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad