बागेश्वर:(बिग न्यूज) अग्निवीर में चयन न होने पर युवक ने कर ली जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: अग्निवीर में चयन न होने से कपकोट विकास खंड के एक युवक ने अपनी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।

जानकारी के अनुसार कपकोट थाना अंतर्गत फरसाली मल्ला देश निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी लंबे समय से सेना की तैयारी कर रहा था। विगत माह सरकार द्वारा अग्निवीर के पद निकलने पर उसने अग्निवीर की तैयारी की थी। सोमवार को अग्निवीर का रिजल्ट आने पर उसे सफलता नहीं मिली तो वह काफी मायूस हो गया तथा आत्मघाती कदम उठाते हुवे सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे कपकोट चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

युवा ने आत्महत्या से पहले स्टेटस लगाकर जताई पीढ़ा

अपनी योग्यता के बल पर अग्निवीर बनने के सपने संजोये कमलेश ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया में स्टेटस डाले जिसे देखने के बाद ही परिजन समझे कि कमलेश तनाव में है तथा वह अनहोनी कर सकता है जिसके बाद उसकी तलाश की तो वह घर के समीप ही तड़पता हुआ मिला। काफी भावुक करने वाले अलग अलग स्टेटसों में कमलेश कह रहा है कि उसके पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट होने व अन्य परीक्षाओं में पूर्ण अंक होने के बाद भी उसे असफल घोषित किया है। और युवक ने सिस्टम पर गहरे सवाल खड़े किए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad