बागेश्वर-BJP कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग जोर शोर से उठाई

Ad
ख़बर शेयर करें

आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा एक बैठक की गयी जिसमे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बागेश्वर विधायक चंदन राम दास को मंत्रिमंडल मे शामिल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंदन राम दास बागेश्वर विधानसभा से लगातार तीन बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे है उतराखंड के समस्त विधायकों मे सबसे वरिष्ठ लोकप्रिय तथा प्रतिभाशाली भी है यदि उन्हें मंत्रिमंडल मैं शामिल किया जाता है तो पूरे कुमाऊँ क्षेत्र को इसका फायदा होगा। चंदन राम दास पूर्व मे भी उत्तराखंड सरकार मे संसदीय सचिव (समाज कल्याण एवं सिचाई)का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके है तथा उनकी प्रशासनिक कार्यकुशलता तथा संगठन एवं सरकार के बीच सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने की शैली से जनता भली भांति परिचित है इसलिये बागेश्वर विधायक चंदन राम दास मंत्रिमंडल मे मंत्री के दायित्व हेतु पहली पसन्द है उनके मंत्री बनने से जनभावनाओं का तथा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप जिले का और अधिक विकास होगा। बैठक मे खरेही मण्डल के अध्यक्ष रवि करायत , महामंत्री भूपाल रौतेला ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगडिया ,नगर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ,गरूड़ मण्डल अध्यक्ष हरीश रावत ,जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट दयाल काण्डपाल ,इन्द्र सिंह फस्वार्ण , जिला महामंत्री डॉ राजेन्द्र परिहार व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज ओली व समस्त मंडलो के अध्यक्ष सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad