बागेश्वर:BJP नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न,मुख्य अतिथि पार्टी जिला महामंत्री डॉ0 राजेंद्र परिहार ने कही ये बड़ी बात….?

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बागेश्वर की कार्य समिति बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया।

कार्य समिति बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ0 राजेंद्र परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं से एक साथ मिलजुल कर राष्ट्रहित में एवं पार्टी संगठन के हित में कार्य करने का आवाहन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 राजेंद्र परिहार ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ दोबारा प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया है

इसलिए हम सभी लोगों की जिम्मेदारी इस प्रदेश की जनता के प्रति और अधिक बढ़ जाती है। श्री परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष श्री रमेश तिवारी जी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत तथा अभिनंदन किया तथा इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल प्रभारी श्री इंद्र सिंह बिष्ट , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपा आर्या , जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण , भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मनोज ओली , प्रकाश साह , मोहन उप्रेती , जीवंती कांडपाल , भावना गढ़िया , भगवती धपोला , गुरु भास्कर नेगी , नगर पालिका सभासद प्रेम सिंह हरड़िया , नवीन आर्य , प्रशांत तिवारी , पंकज मेहता , विवेक तिवारी , महेश नेगी आदि अनेक दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष रमेश तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हेमंत साह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad