बागेश्वर-भाजपा ने सीएम धामी के स्वागत की तैयारियां की पूरी

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री मा0 पुष्कर सिंह धामी के 13 अक्टूबर को जनपद बागेश्वर में प्रथम बार आगमन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला महामंत्री राजेन्द्र परिहार ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। हैलीपैड पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कुमाउँनी परिधान में मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा मा0 मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु नगर के विभिन्न मार्गों में झंडे, बैनर तथा फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं। प्रातः 11 बजे डिग्री कालेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय सम्मानित जनता द्वारा भी मा0 मुख्यमंत्री धामी जी का अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर महामंत्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा अधिक से अधिक लोगों से मा0 मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु व उनके विचारों को सुनने हेतु कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।