बागेश्वर: जिला चिकित्सालय में एडमिट गर्भवती महिला के उपचार हेतु ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षी द्वारा किया गया रक्तदान
ADVERTISEMENTS
आज दिनांक 29-04-2023 को मीडिया सेल पुलिस कार्यालय बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला को उपचार हेतु ए०बी० पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है।
उपचार हेतु रक्तदान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर अभिसूचना इकाई में नियुक्त महिला आरक्षी दीपा बोरा ड्यूटी के दौरान बिना देरी किये शीघ्र ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर में गयी तथा उपचार हेतु गर्भवती महिला को 01 यूनिट AB+ रक्तदान किया गया।
इलाज के लिये समय पर ए०बी० पॉजिटिव रक्त मिलने पर परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा जनपद पुलिस की सराहना करते हुए महिला आरक्षी दीपा बोरा का आभार व्यक्त किया गया।

