बागेश्वर:नगर में निकली महाआक्रोश रैली,अंकिता और जगदीश हत्याकांड समेत भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग मुखर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:बागेश्वर नगर में विभिन्न संगठनों के लोगों ने महा आक्रोश रैली निकाल कर बहु चर्चित अंकिता व जगदीश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को साथ ही प्रदेश में uksssc परीक्षा व अन्य परीक्षाओं की भी CBI जांच की मांग संगठन द्वारा की गई।

सर्व प्रथम विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां से रैली बागेश्वर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील मुख्यालय पहुंचे।

यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम साबित हो रही है।साथ ही इन्होंने मांग की है कि परीक्षाओं में हुए घोटाले व हत्याकांडों के दोषियों को सजा दिलाने तथा जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी वह अपना विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी,राजेंद्र टंगड़िया, नरेंद्र खेतवाल,रणजीत दास,बालकृष्ण,देवेंद्र परिहार,गोकुल परिहार,जयदीप कुमार, हेम लता, भूपेंद्र कोरंगा, भीम कुमार,अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad