बागेश्वर:धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं पर निगरानी हेतु बागेश्रर पुलिस का अभियान — ऑपरेशन “कालनेमि”

ख़बर शेयर करें

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं पर निगरानी हेतु बागेश्रर पुलिस का अभियान — ऑपरेशन “कालनेमि”

प्रदेशभर में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के निर्देशानुसार संचालित “ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में भी अभियान को पूरी सख्ती एवं सतर्कता के साथ प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
जनपद अन्तर्गत इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह एवं पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।
✅अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, मंदिरों में निवासरत साधुओं, सन्यासियों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई।
✅सत्यापन कार्यवाही के दौरान कोतवाली बागेश्रर पुलिस द्वारा दो बाबाओं का सत्यापन किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध बाबाओं एवं धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad