बागेश्वर:यातायात नियमों का पालन न करने पर MV एक्ट में कुल 37 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी व 11 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया

ख़बर शेयर करें

जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु जनपद पुलिस का चैकिंग/सत्यापन अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में, जनपद स्तर पर सुरक्षा/कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 01-12-2025 को जनपद के सभी कोतवाली/थाना क्षेत्र में देर रात्रि तक पैदल गश्त/सघन वाहन चेकिंग, की गयी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों व अराजक तत्वों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में चालनी कार्यवाही करने के साथ ही संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ की गयी और उनके पुलिस सत्यापन आदि की जांच की गयी।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत कानून, यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में निम्न कार्यवाही की गयी ।

1️⃣- यातायात नियमों का पालन न करने पर MV एक्ट में कुल 37 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी व 11 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया।
2️⃣- धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले कुल 21 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
3️⃣ 12 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गये

उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी है l

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad