बागेश्वर:”जन-जन की सरकार — 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव चौरसों के चन्द्रशेखर पाण्डे सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार रु०25000 के साथ “किसान भूषण” के सम्मान से सम्मानित

बागेश्वर ”जन-जन की सरकार — 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत गरूड़ चौरसो के प्रगतिशील किसान चन्द्रशेखर पांडे सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार रु०25000 के साथ “किसान भूषण” के सम्मान से सम्मानित किया गया ।जिले के प्रगतिशील किसान चन्द्रशेखर पांडे जी मुंबई में एक अच्छे पद पर कार्य करते थे उन्हें हमारे पहाड़ की पीड़ा यहां के किसानों का दर्द और लगातार हो रहे पलायन ने उन्हें अपने गांव में ही कुछ कर दिखाने को प्रेरित किया उन्होंने पैतृक गांव में ही गांव की बंजर जमीन पर उनके द्वारा किए गए भागीरथ प्रयास ने कुछ ही वर्षों में खुशहाली के नये आयाम गढ़ दिये।आज चन्द्रशेखर पांडे जी के अथक परिश्रम व लगन के कारण उन्होंने उस बंजर जमीन पर किवी के बगीचे सेब के बगीचे विलुप्त हो चुका काला धान, लाल धान इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां हर्बल टी आदि आदि का उत्पादन किया जा रहा है उनकी तुलसी हर्बल चाय तो विदेशों में भी धूम मचा रही है। गांव में ही उनके द्वारा एक सुन्दर भ्रामरी होम स्टे भी बनाया गया है जहां देश विदेश से अनेकों पर्यटक आते हैं,उनके इन्हीं कार्यों से सरकार व विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है उनके इन्हीं कार्यों के फलस्वरूप आज उन्हें किसान भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


