बागेश्वर:चौकी शामा पुलिस ने ग्राम रिठकुला क्षेत्र में तीन नाली भांग को किया नष्ट।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत चौकी शामा पुलिस द्वारा ग्राम रिठकुला क्षेत्र लगभग तीन नाली भांग को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर: 1933 या पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें *विभिन्न साइबर ठगी के तरीकों, *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 और विशेष रूप से महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचित करें । पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad