बागेश्वर: सीएम धामी ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जनपद बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम रहा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे। इसके उपरांत कार द्वारा सीएम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा पहुंचे और पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया । इस दौरान सीएम का जोरदार स्वागत किया गया वहीं सीएम ने पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में विभिन्न जनपदों से पहुंचे छात्रों से उनके पास जाकर संवाद भी किया।इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में सीएम ने कहा कि वर्तमान में दुनिया विज्ञान और तकनीक पर निर्भर हो रही है जिसके लिए अब बच्चों को विभिन्न प्रक्रियाओं से जोड़ना अति आवश्यक है जिसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
वहीं विपक्ष के sir मुद्दे पर सीएम धामी ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा गलत माहौल बनाया जा रहा है इससे पूर्व भी कई बार sir प्रक्रिया हुई है।जो कि संवैधानिक प्रक्रिया है जिस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad