बागेश्वर: दीप पर्व दीपावली के अवसर पर्यावरण संरक्षण को लेकर शानदार पहल,किए पौध भेंट

ख़बर शेयर करें

गत वर्षों की भाँति दीप पर्व के शुभ अवसर पर प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रकाश उत्सव को प्राकृतिक रूप में मनाये जाने के लिए देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में जनमानस को माटी के दिये एव पौध भेंट के साथ संकल्प लिया गया की हम सभी माटी के दियों का उपयोग कर किसी भी प्रकार से बारूद का प्रयोग न करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता करने के साथ ही आम जनमानस को भी जागरुक करेंगे जहाँ श्रीमती देवकी देवी,रमा देवी,ममता मलड़ा, प्रकृति सिंह,मनीषा मलड़ा,टीना ,दिया, शेर सिंह थापा, किशन राम, रणजीत सिंह, रमेश प्रकाश पर्वतीय, राजेंद्र सिंह,भजन सिंह मलड़ा, प्रशांत सिंह मलड़ा आदि सहयोगी रहे किशन सिंह मलड़ा ने सभी का आभार करते हुए अपनी कविता द्वारा संदेश दिया।
दीपावली हम मनाएंगे,
माटी के दिए जलाएंगे।
जहाँ पंचवटी अशोक वाटिकाएं,
वैसा जहां बनाएंगे।
है उल्लू प्राणियों में प्राणी,
सुरक्षा जिसकी बढ़ाएंगे।
लालच बुरी बात है समझें,
दाव न कोई लगाएंगे।
स्वच्छता का ध्यान रखकर,
स्वस्थ जहां बनाएंगे।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad