बागेश्वर: वर्ष 2025 में बागेश्वर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण-

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सुरक्षित बागेश्वर हेतु वर्ष 2025 में बागेश्वर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण-

→ 2025 में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत राज्य की सबसे बड़ी मात्रा 9.712 किलोग्राम अवैध चरस बरामद।

→ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 20 प्रतिशत अवैध चरस व 4 गुना ज्याद स्मैक पकड़ी गई ।

→ गुमशुदा बालक/बालिकाओ का शत प्रतिशत किया गया बरामद।

→ सत्यापन अभियान के अन्तर्गत 4639 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन।

→ यातायात नियमों का पालन न करने वाले 12,465 वाहन स्वामियों का किया गया चालान ।

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर व कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे की रोकथाम, अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसके दिष्टिगत बागेश्वर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अपराध में अंकुश लगाकर प्रमुख कार्य किये गए।

एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 24 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 37 अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर जैल मैजा गया। उक्त कार्यवाही में कुल 20.809 किलोग्राम अवैध चरस एवं 102.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। व गेगस्टर एक्ट के अन्तर्गत तीन अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । पेहली बार पीट एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एक के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बागेश्वर पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत इस वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड राज्य की सबसे बड़ी मात्रा 9.712 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। वर्ष 2024 की तुलना में बागेश्वर पुलिस द्वारा इस वर्ष 20 प्रतिशत चरस व 4 गुना ज्याद स्मैक पकड़ी गई ।

आबकारी अधिनियम के तहत कुल 22 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 09 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की गई ।

नाबालिक बच्चों को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए अभिभावकों से वार्ता कर जनपद पुलिस की अनोखी पहल से 41 बच्चो/व्यक्तियों की काउंसलिंग करवाई गई ।

जनपद बागेश्वर में सम्पत्ति सम्बन्धी अभियोगों में 80 प्रतिशत सम्पति बरामद की गई वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 32 प्रतिशत संपति अधिक बरामद की गई।

जनपद बागेश्वर में पंजीकृत गुमशुदाओं की तलाश हेतु ऑपरेशन स्माईल के तहत बालक / बालिकाओ च महिलाओं की शत-प्रतिशत बरामद की गई ।

जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 12.465 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही किये गए।, वर्ष 2024 की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा वाहन स्वामियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई । टेक्सियों के सुगम संचालन हेतु टेक्सी संचालकों को अलग-अलग नम्बर आवंटन किये गये हैं। बागेश्वर नगर के पाँच स्थानो में ANPR कैमरे स्थापित किये गये हैं व जनपद के अन्य स्थानों में ANPR कैमरे स्थापित किये जाने की कार्यवाही प्रचलित हैं।

जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षित वातावरण बनाये जाने हेतु 4,639 व्यक्तियों का सत्यापन कर 624 व्यक्तियों के चालानी कार्रवाही की गई। कालनेनी अभियान के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया ।

जनपद पुलिस द्वारा 26 लाख रुपये के 130 गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद किया गया ।

जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में 18.6 लाख रुपये की धनराशि को होल्ड करवाया गया जिसमें से बागेश्वर साइबर सैल द्वारा 10.2 लाख रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता को वापस करवाए गए। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 3.2 प्रतिशत अधिक की धनराशि शिकायतकर्ता को वापस की गई ।

जनपद बागेश्वर में अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था, पतारसी सुरागरसी हेतु आधुनिक जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया व महत्वपुर्ण स्थानो में 38 नये सीसीटीवी पीए सिस्टम युक्त स्थापित किये गये जिससे यातायात व्यवस्था को नियत्रण करने व जनता को जाम से निजात दिलाने हेतु सहायता ली जा रही हैं। वर्तमान समय में महत्वपूर्ण स्थानों में 116 सीसीटीवी केमरे क्रियाशील हैं।

जनपद बागेश्वर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त व प्रभावी कार्रवाई निरंतन जारी रहेगी।

Ad
Ad Ad Ad