बागेश्वर: देवी पूजा व दुर्गा पूजा महोत्सव का विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में आयोजित होने वाले देवी व दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। विधायक पार्वती दास ने महोत्सव का शुभांरभ किया। इस दौरान दोनों समितियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा भी नगर क्षेत्र में निकाली गई। जिसमे सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बागेश्वर में ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में आयोजित होने वाले देवी और दुर्गा पूजा महोत्सव का विधायक पार्वती दास के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महोत्सव सालों से लोगो की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने सभी हो नवरात्रि की बधाई देते हुए देवी पूजा कमेटी को साज सज्जा हेतु 2 लाख देने की घोषणा की। वही इस दौरान महिलाओं के द्वारा नुमाइश मैदान से भव्य कलश यात्रा निकालकर बागनाथ मंदिर होकर गंगा जल लेकर मंदिर में चढ़ाया। आयोजक समिति ने 10 दिन चलने वाले नवरात्रि में सभी श्रद्धालुओं से पहुंचने और पुण्य का भागीदारी बनने के अपील की उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षो उल्लास के साथ देवी व दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। जिले के समस्त लोगो से दुर्गा महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
वही देवी पूजा महोत्सव के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आज से देवी पूजा महोत्सव का भव्य रूप से शुभारभ हो गया है। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। साथ ही महिलाओं की संगीत प्रतियोगिता सहित डांडिया का भी आयोजन किया जाएगा।