बागेश्वर:चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की स्कूटी सहित दो स्कूटी बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही जारी
चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की स्कूटी सहित दो स्कूटी बरामद
दिनांक 01/10/2026 को वादी द्वारा स्वयं की स्कूटी संख्या UK 02-7669 की चोरी के संबंध में कोतवाली बागेश्वर तहरीर दी गई थी।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गये। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और सुरागरसी-पतारसी की गई।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/10/2026 को रवाईखाल से अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की को चोरी के स्कूटी के साथ गिरफ़्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की स्कूटी चोरी की थी।
अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी के अतिरिक्त एक अन्य स्कूटी भी बरामद की गई है।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त—–
लक्की कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी पोलिंग थाना कपकोट जनपद बागेश्वर
उम्र – 22 वर्ष
पुलिस टीम:
- उ0नि0 संजय धौनी
- हे0का0 भरत धानिक
- का0 नीरज वाणी
- का0 अजय वाणी


