बागेश्वर: बेहद महत्वपूर्ण औषधिय सीलिंग के पौधों के संरक्षण पर चर्चा डी एस बी परिसर नैनीताल से डॉ नवीन चंद पांडे एवं उनकी टीम द्वारा देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा का किया अवलोकन
ADVERTISEMENTS
वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल से डॉ नवीन चंद पांडे एवं उनकी टीम द्वारा देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा का अवलोकन कर बेहद महत्वपूर्ण औषधिय सीलिंग के पौधों के संरक्षण पर चर्चा की इसके संरक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया किशन सिंह मलड़ा द्वारा वाटिका से जिन्हें 15 सीलिंग के पौधे तथा सिलिंग विज एवं सीलिंग के टहनियों की कटिंग व चंदन,कपूर पौध भेंट किये गए जो डी एस बी परिसर नैनीताल में रोपित होंगे जिन पर आगे अध्यन किया जायेगा साथ ही सीलिंग विज जमाव के बारे में बताया गया। डा पांडे द्वारा वाटिका के कार्यो की सराहना करते हुए शोधार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया एवं वाटिका के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

