बागेश्वर:जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कई सड़कों का किया स्थलीय निरीक्षण ,गिरेछीना मोटर मार्ग में थुनई व द्वारिकाछीना में स्थिति को समझा ,दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को विभिन्न सडक मार्गो का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी मण्डलेसरा-विवेकानंद बाइपास पहुंची जहां उन्होंने वर्षात के समय जल भराव से उत्पन्न होने वाली स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जल भराव समस्या की शिकायतें आए दिन आती रहती है, इसलिए जल निकासी के लिए बेहतर प्लांन तैयार कर प्रपोजल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण किसी भी दशा में न हो इसे विभाग स्वंय देखे तथा जिन्होंने अतिक्रमण किया है उन्हें चिन्हीकरण करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी गिरेछीना मोटर मार्ग पर थुनई व द्वारिकाछीना पहुंची, जहां उन्होंने थुनई के पास खोली-महेनिया बाइपास सडक पर आ रहे मलवे की जानकारी लेते हुए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए

कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो से वार्ता करते हुए यथासंभव एलाइनमेंट बदलने की जरूरत हो तो उस दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के सुगम यातायात के लिए मार्ग प्रशस्त करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए इस दिशा में कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने द्वारिकाछीना में भू-स्खलन से आ रहे मलवे को हटाते हुए पानी निकासी का उचित प्रबंधन करने के निर्देश लोनिवि को दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गिरेछीना मोटर मार्ग में हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने अधि0अभि0 को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार कमी नहीं होनी चाहिए, शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्य में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान अधि0अभि0लोनिवि राजकुमार, एई बीसी जोशी व मेहरा मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad