बागेश्वर: जिला पत्रकार संघ, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सहित बागेश्वर के अन्य पत्रकारों ने खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे का कड़ा विरोध जताया,दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिला पत्रकार संघ, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सहित बागेश्वर के अन्य पत्रकारों ने खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे का कड़ा विरोध जताया है। पत्रकारों ने अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि रसोई गैस की किल्लत पर खबर प्रकाशित करने के चलते पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए खटीमा पुलिस की निंदा की। पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकार पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad