बागेश्वर:जिलाधिकारी ने दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 जिलाधिकारी ने दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा आपदा प्रबंधन के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में रखे सरकारी अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा राहत सामग्री एवं खाद्यान्न के भंडारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत सामग्री और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई एवं कार्यालयी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उपकोषागार के कार्यों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भूपाल गिरी गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक विजय पाल महेता, उपनिरीक्षक पंकज सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक गुड्डू उपाध्याय, उपकोषाधिकारी ईश्वर पुरी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad