बागेश्वर:DM आशीष भटगांई ने कौसानी व बैजनाथ क्षेत्र का किया दौरा,इस दौरान….

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को गरूड़ तहसील के कौसानी व बैजनाथ क्षेत्र का दौरा किया। सबसे पहले जिलाधिकारी कौसानी अनासक्ति आश्रम पहुँचे जहां उन्होंने गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया जिलाधिकारी ने कौसानी की पेयजल योजना की जानकारी ली। कहा कि पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। केंद्रीय विद्यालय कौसानी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछे जिनका बच्चों ने जवाब दिया।

जिलाधिकारी आशीष भटगाई बुधवार को कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा वहां के विश्राम गृह की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान गांधी स्मारक निधि के व्यवस्थापक एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट व होटल एसोसिएशन के बीडी जोशी ने जानकारी देते हुए कौसानी की समस्याओं के बारे में बताया। इसके बाद जिलाधिकारी न ईको पार्क व कौसानी कार पार्किंग के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली। कहा कि कौसानी में ईको पार्क पर आवश्यक कार्यवाही वन विभाग के माध्यम से की जाय। उन्होंने कहा कि कौसानी विश्व पटल के मानचित्र पर पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है। जहां कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी केंद्रीय विद्यालय कौसानी पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य सरोज नेगी से विभिन्न जानकारियां लेते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से प्रश्न पूछे। सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सुमित्रानंद पंत वीथिका का अवलोकन किया व आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिलाधिकारी ने बैजनाथ पहुँचकर मंदिर में पूजा पाठ की । मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी ली। झील निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईओ से तत्काल झील के आस-पास सफाई करने के निर्देश दिए। कहा कि मंदिर व घाट स्थल पर नियमित सफाई होनी चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने बिजोरीझाल- ओखलसों मोटर मार्ग का निरीक्षण किया, तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों निर्देश दिए कि सड़क पर बने गडढों को शीघ्र सही किया जाय साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटने को कहा।

इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसील निशा रानी, दलीप सिंह आदि मौजूद थे।

Ad