बागेश्वर: जहरीले जंगली मशरूम खाने से बुजुर्ग महिला की गई जान, बहू की हालत नाजुक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर ज़िले के कपकोट क्षेत्र के दुरस्त गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से रविवार को गांव की धनु ली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्ज़ी बनाई और रोटी के साथ खा लिया।कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनु ली देवी की मौत हो गई। वहीं बहू कविता देवी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad