बागेश्वर: फायर यूनिट कपकोट टीम द्वारा बैड़ा मझेड़ा गांव के मकान में लगी आग पर पाया काबू

ख़बर शेयर करें
दिनांक *18.03.2023* को फायर स्टेशन कपकोट को ग्राम बेड़ा मझेड़ा कपकोट में एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त प्राप्त सूचना पर फायर यूनिट बिना विलम्ब किए मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर सहित घटना स्थल के लिए रवाना हुई । घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो आग नवीन चंद्र भट्ट S/O देवीदत्त भट्ट के मकान में लगी थी आग अत्यधिक फैल चुकी थी जिसमें 02 मवेशी की जलने से मौत हो चुकी थी। फायर यूनिट कपकोट द्वारा रोड से 7 हौज पाइप फैलाकर गाड़ी से पंपिंग कर व मिनी हाईप्रेशर वाटर टेंडर से आग पर पानी डालकर बड़ी मशक्कत के उपरान्त आग पर काबू पाया और आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया व आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad