छठ पूजा से लौटते वक्त बाजार पहुंचे धामी, अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी

Ad
ख़बर शेयर करें

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा कार्यक्रम से लौटते समय खटीमा में एक स्थानीय दुकान पर रुककर अपनी मां के लिए साड़ी खरीदी। मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दुकान से साड़ी पसंद की और उसकी खरीदारी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकान संचालकों और आसपास के व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने स्थानीय कारोबार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री की इस खरीदारी को स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री के अचानक दुकान पर पहुंचने से दुकानदार और स्थानीय व्यापारी उत्साहित नजर आए। आम ग्राहक की तरह दुकान पर रुककर खरीदारी करने का उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad