बागेश्वर:यहां फंदे में लटका मिला शव,महज 3 माह पहले हुई थी शादी, मां ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: अभी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी अब विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। बीते रोज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।वहीं अब मृत विवाहिता की मां ने नाबालिग को भगा कर उससे विवाह करने वाले दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच भी शुरू हो गई है मामला भनार गांव की कविता का विवाह तीन माह पूर्व सुमगढ़ के कमल पंडा से हुआ था बीते दिन उसका शव घर के भीतर बल्ली पर फंदे पर लटका पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है। मृतका की मां कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि उसकी बेटी नाबालिग थी। उसे कमल भगा कर ले गया और उससे विवाह कर लिया। वह गरीब परिवार से हैं। जिसके कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें बेटी को खोना पड़ा है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इधर, थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि 302 और 362 में मामला पंतीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। लड़की के नबालिग होने की जानकारी मिली है। उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।