बागेश्वर – यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में 26वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें

तहसीलदार कपकोट द्वारा प्राप्‍त सूचना के अनुसार दिनॉक 12.07.2022 के रात्रि लगभग 09:30 बजे बोलेरो वाहन संख्‍या यू0के0 02 टी0ए0 0891 खडलेख से भनार की ओर जाते समय असन्‍तुलित होकर तोक जुबरा के पास 250 मी0 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक मात्र वाहन चालक श्री दिनेश सिंह पुत्र बलवन्‍त सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भनार जिसकी मौके पर ही मृृृृत्‍यु हो गयी,।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन चालक के शव गहरी खाई से बाहर निकाला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की । तथा हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पंचायतनाम की कार्यवाही थाना कपकोट द्वारा की जा रही है,

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad