बागेश्वर अच्छी खबर आज जिले में कोरोना का कोई केस नहीं 5 हुवे डिस्चार्ज

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में जहां बीते 2 सप्ताह से लगातार कोरोना केस आ रहे थे वहीं आज जिले में राहत भरी खबर है जिले में आज कोई नया कोरोना केस नहीं आया जबकि 5 मरीज आज डिस्चार्ज किये गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 258 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 112800
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6101 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6005 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 40 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के कोई केस नहीं आये हैं। तथा आज 05 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad