बागेश्वर:“ जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,
📌 “ जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

“जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आज नुमाइश खेत मैदान, बागेश्वर में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा मैदान जनसैलाब में परिवर्तित हो गया।

सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त सूचना विभाग की टीमों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तालियों की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। दर्शकों का उत्साह और कलाकारों का जोश देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रीमती शिल्पी पंत सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के माहौल में हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad