बागेश्वर:क्रिसमस के अवसर पर फटगली चर्च परिसर पर भव्य मेले का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर फटगली ऐतिहासिक चर्च में आज क्रिसमस के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। स्थानीय बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय। सर्वप्रथम चर्च में पादरी रैवरन् राजेश द्वारा सामुहिक प्रार्थना करवाई गई तत्पश्चात सभी लोगों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का व मेले का आनंद लिया मेले में दूरदराज से व्यापारी व मेलार्थी पहुंचे थे। कैप्टन जीवन सिंह संजय सिंह संगीता सिह सुनिता सिंह नेहा सिह मोहित सिह रोहित सिह अनुराग सिंह रिकू सिह आदि लोगो ने सभी मेलार्थीयो का स्वागत किया व सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर स्थानीय बच्चों द्वारा प्रभु ईशु मसीह के जीवन से जुड़ी घटनाओं व उनके द्वारा दिए गए संदेश को लेकर सुन्दर नाटक का मंचन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad