बागेश्वर:बाल विद्या मंदिर मंडलसेरा में हरेला महोत्सव का आयोजन,पर्यावरण प्रेमी मलड़ा ने छात्रों को दी ये जानकारी

ख़बर शेयर करें

बाल विद्या मंदिर (जू0हा0) पीपल चौक मंडलसेरा बागेश्वर में किया गया हरेला महोत्सव का आयोजन
बाल विद्या मंदिर बागेश्वर में हर्ष एवं उल्लास के साथ हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रसिद्ध पर्यावरणविद वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार के सभी बच्चों को वृक्षों की महत्ता और उनके औषधीय गुणों के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज मनोज ओली जी ने बच्चों को विभिन्न मांगलिक अवसरों पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भी हरेले एवं पर्यावरण से सम्बंधित अपने अपने विचारों को सबके सम्मुख साझा किया। इस अवसर पर नैन सिंह खेतवाल, किशन सिंह वाच्छमी, सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। हरेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित गोष्ठी के पश्चात सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण का कार्य किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मोहिनी बिष्ट एवं संचालन डॉ राजेंद्र परिहार द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad