बागेश्वर:जनपद में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया,शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया याद

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

विजय दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया, शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। विजय दिवस 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय पर मनाया जाता है। भारत-पाक इस युद्ध में जनपद में 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में मौजूद 06 शहीदों की वीर नारियों को शॉल भेंट कर सम्मनित किया गया।

विजय दिवस पर शहीद स्थल में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, उप जिलाधिकारी हरगिरी, पुलिस उपाधीक्षक एस.एस. राणा, रेडक्रास अध्यक्ष संजय साह जगाती, सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीत सेठ, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण अधिकारी ने 1971 युद्ध की विस्तृत जानकारियॉ दी व वीर शहीद सैनिकों का नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों का प्रदेश है, प्रदेश के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा शहादत दी है यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में जनपद के 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी।कार्यक्रम में शहीदों की 06 वीर नारियॉ पानुली देवी, नन्दी देवी, कलावती देवी, चनुली देवी, मोहनी देवी, विमला जोशी को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद प्रेम सिंह हरडिया, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आर.सी. तिवारी, भुपाल सिंह, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित पूर्व सैनिक मौजूद थे।