बागेश्वर: यहां जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रही महिला घायल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में जंगली सुअरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायलबागेश्वर में जंगली सुअरो का आतंक लगातार बना हुआ है। आज भी डूंगरगांव में जंगली सुअरो ने खेत में काम कर रही महिला हेमा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह हमला कर दिया। सुअरो के हमले के दौरान महिला खेत से नीचे गिर गई। जिससे उनको गंभीर चोट आ गई। साथ में काम कर रही महिला ने हल्ला मचाया और स्थानीय ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों के वहा पहुंचने पर सुअरो का झुंड जंगल की और चला गया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खेतो से सड़क तक लाया गया। जहा से 108 की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉ कनुप्रिया ने बताया की महिला के पाव में गंभीर चोट लगी है जिससे काफी खून भी बह गया है। उनका इलाज चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से सुअरो के आतंक से निजात दिलाने और मुआवजे की मांग की।